खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, चालक समेत दो घायल

--Advertisement--

Image

शिमला, 07 अक्तूबर – नितिश पठानियां

रामपुर उपमंडल में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वीरवार रात 10 बजे हुए इस हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति  की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हैं। हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय विनोद पुत्र शालीग राम के रूप में हुई है और वह रामपुर के गांव बशेहरी का रहने वाला था। घायलों में रामपुर निवासी राजवंत और चालक दलीप सिंह शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार (HP 06 B 2603) थांटी ल्हासा सड़क पर असंतुलित होने के बाद लगभग 40 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं एक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...