खाई में गिरी कार, IPH वर्क इंस्पेक्टर की मौत

--Advertisement--

रिकांगपिओ, 31 मई – एस पी क्यूलो मथास

किन्नौर जिला के हंगरंग वेली से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां  स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से आईपीएच विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार हंगरंग वेली के कैंची मोड़ के समीप मंगलवार शाम स्विफ्ट कार(HP 27A  1856) अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान  छोमिद दोर्जे (52) निवासी मालिंग के रूप में हुई है। छोमित दोर्जे आईपीएच विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों सहित नायब तहसीलदार, वार्ड सदस्य छेरिंग नोडूब सहित पुलिस विभाग घटनास्थल पर पहुंचे व शव को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। जिसके बाद पूह स्वास्थ्य केंद्र से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...