कोटला – व्यूरो
हिमखबर न्यूज़ मीडिया पर “प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नियांगल पंचायत को मिला सिर्फ एक मकान” शीर्षक खबर का असर देखने को मिला है। जानकारी के लिए बता दे कि 11 सितम्बर को “प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नियांगल पंचायत को मिला सिर्फ एक मकान” खबर हिमखबर न्यूज़ मीडिया प्रकाशित पर हुई थी।
खबर के प्रकाशित होने के तीन दिन बाद होते ही न्यांगल पंचायत को 14 मकान स्वीकृत हुए हैं। जिसकी पुष्टि नियांगल पंचायत उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया ने की है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नियांगल पंचायत को मिला सिर्फ एक मकान
उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया ने हिमखबर न्यूज़ मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहले हमारी पंचायत को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक ही घर मिला था जिसको लेकर उन्होंने मीडिया के सहयोग से प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई थी कि जिस तरह से अन्य पंचायत को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा, उसी तरह से हमारी पंचायत को भी मिलना चाहिए।
इसके उपरांत अब हमारी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के 14 घर स्वीकृत हो गए हैं और हम प्रशासन से निवेदन करते हैं कि जो अन्य घर बच गए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द स्वीकृत करें ताकि सभी कच्चे घरों वाले लोग अपना पक्का घर बना सके।

