खंबे से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, 18 साल के युवक की मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 13 जुलाई – अनिल कपलेश

नेशनल हाइवे-103 पर  दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है। यहां बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकराई। बाइक के खंभे से टकराने के बाद बुरी तरह घायल हुए युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हालांकि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसे अस्पताल तक ले जाने का भी वक्त नहीं मिला।

वही हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि युवक अपने किसी दोस्त की बाइक चला रहा था।

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान (18) वर्षीय निवासी मोहीं (कोट) जिला हमीरपुर में रूप में हुई है।

बता दें कि युवक पक्का भरो से भोटा की तरफ बाईपास मार्ग से होते हुए जा रहा था। बाईपास मार्ग पर युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सीधे एक खंभे से जा टकरया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बारिश की भेंट चढ़ीं छिंज मेले की तैयारियां, कीचड़ में बदला मैदान

हिमखबर डेस्क मूसलधार बारिश ने 28 मार्च से शुरू होने...

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के बेटे पर जानलेवा हमले का प्रयास, कूदकर बचाई जान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे...

गुच्छी बीज का सफल शोध, पॉलीहाउस में सब्जियों की तरह उगेगी दुर्लभ, खुंब निदेशालय को मिली सफलता

हिमखबर डेस्क पहाड़ों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली औषधीय...