क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में विभिन्न श्रेणी के 9 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

18 नवम्बर को होगी दस्तावेजों की जांच और 20 नवम्बर को होंगे साक्षात्कार

शिमला, 10 नवम्बर – नितिश पठानियां

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एजुकेयर इंडिया, शिमला के 9 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राफिक डिजाइनर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एम.ए. (डीई, कोरल, फोटोशॉप तथा वेब डिजाइनर) तथा वेतन 15000 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऑफिस मैनेजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बीए (एम.एस. ऑफिस की बेसिक नॉलेज) तथा वेतन 10,500 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऑफिस क्लर्क पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (एम.एस. ऑफिस की बेसिक नाॅलेज) तथा वेतन 6000 रुपये है तथा ट्रेनी (पार्ट टाइम) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (एम.एस. ऑफिस की बेसिक नॉलेज) तथा वेतन 3000 रुपये निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 18 नवम्बर, 2023 को प्रातः 10.30 बजे उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी तथा 20 नवम्बर, 2023 को प्रातः 10.30 बजे उम्मीदवारांे के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हो, उनका नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 80911-03457 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...