क्योटेक ग्रुप के शिविर में 104 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

--Advertisement--

Image

19 साल के युवा सूजल जिंदल ने दिया पहली बार किया रक्तदान।

बददी, 26 फरबरी – रजनीश ठाकुर 

अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्व. प्रेम चंद सिंगला की याद में रविवार को लगाये गये 24वें रक्तदान शिविर में 104 लोगों ने रक्तदान किया ।

गौरतलब है कि क्योरटेक ग्रुप के सीएमडी प्रेम चंद सिंगला का 26 जनवरी को पटियाला में स्वर्गवास हो गया था । उन्हीं के पद चिन्हों को आगे बढ़ाते हुए सुमित सिंगला एमडी क्योरटेक ग्रुप एवं अध्यक्ष अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने एक माह पूर्ण होने पर सौ से अधिक योद्वाओं का रक्तदान कराकर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की है ।

सोसाईटी की ओर से यह चौबीसवां रक्तादान शिविर लगाया गया है । और वर्ष में तीन से चार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं ।

शनिवार को ही रोटरी ब्लड बैंक टीम चन्डीगढ़ द्वारा सोसाईटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला को सबसे अधिक बार रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए प्रथम स्थान पर प्राप्त करने के लिए चन्डीगढ़ में सम्मानित किया गया है ।

युवाओं में दिखा रक्तदान को लेकर भारी उत्साह

इस बार रक्तदान करने के लिए तरूण व युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला जब 19 वर्ष का युवा व्यवसायी सूजल जिंदल रक्त देकर प्रसन्न मुद्रा में नजर में आया ।

बातचीत में सूजल ने बताया कि यह हर मानव का कतर्व्य है कि वह स्वस्थ अवस्था में रहते हुए साल में एक से दो बार रक्तदान करे । क्योंकि अस्पतालों में रक्त की कमी हमेशा बनी रहती है और युवाओं को बढचढकर हिस्सा लेना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार रक्त देकर बहुत ही प्रसन्नता महसूस हो रही है और भविष्य में होने वाले शिविरों के लिए अपने अन्य साथियों को भी प्रेरित करेंगे ।

इन्होंने किया रक्तदान

राजेश कुमार, जीवन, तार सिंह, साहिल, रंजन, बलवंत, सतवीर, नरेन्द्र, पिंस, दिप्पी, विजय, प्रशांत, विरेन्द्र, देसराज, प्रवीण, भुवनेश, सुनील, रमनदीप, अखिल, बलजीत, हुसन चन्द, जसविन्द्र, अशोक, निखिल, विवके, सौरभ, अमन, अभय, भूपेन्द्र, मनोज, प्रदीप, हेमन्त, हरपाल, सविताष, अजय, धीरेन्द्र, संदीप, दीपक, नवदीप, किशोर ठाकुर, सुधीर, हंसराज, जितन्द्र, करन, राजकिशन, अजय, सुखराम, संजीव, संतोष, यशपाल, बुधराम, विपन, कुलदीप आदि अनेक युवाओं ने रक्तदान किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...