फतेहपुर – अनिल शर्मा
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के कस्बा कोहलड़ी में चोरी का मामला सामने आया है। शातिरों ने एक घर से पांच तोले सोने के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
कोहलड़ी निवासी कप्तान सिंह पुत्र संसार सिंह अपनी नौकरी के चलते परिवार सहित बाहर रहता है। वह अपने पिता के पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचाराधीन होने के चलते घर आए थे और वीरवार को शाम को ही घर लौटे थे। उन्होंने घर में सारा सामान बिखरा हुआ पाया।
जांच करने के बाद पाया कि चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नगदी और करीब पांच तोले सोना और करीब आधा किलो चांदी के गहने चुराकर ले गए हैं। इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी रजिंद्र कुमार के बोल
फतेहपुर थाना के प्रभारी रजिंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

