
लंज, निजी संवाददाता
डौल पंचायत सरहडी में होने वाला वार्षिक मेला लगातार दूसरी बार कोविड-19 की वजह से नहीं किया गया। मेला कमेटी के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते सरकार के दिशा निर्देशों के तहत मेला ना करवाने का निर्णय लिया गया है।
लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना कर्फ्यू के दिशा निर्देशों के अनुसार बड़ी सादगी से पीर बाबा के मंदिर में झंडा रसम अदा करके और छोटे बच्चों की 1-2 कुश्तियां करके मेले का आगाज व समापन किया गया।
इस मौके पर कमेटी प्रधान राजेश कुमार और प्रबंधक करता अमर सिंह राणा व कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
