कोविड-19 एगेंस्ट खनियारा समूह के स्वयंसेवी कर रहे मानवता की सेवा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

 

कोविड-19 एगेंस्ट खनियारा के स्वयंसेवी मानवता की सेवा कर रहे हैं। हर जरूरतमंद तक पहुंच रहे हैं। यह समूह दो साल से काम कर रहा है। खनियारा में चाहे सैनिटाइजेशन अभियान हो या फिर कोविड-19 जागरूकता का अन्य अभियान सभी स्वयंसेवी इसका मोर्चा संभाले हुए हैं।

 

खनियारा की विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य व स्वयंसेवी इसमें काम कर रहे हैं। समूह के स्वयंसेवी जिला स्तर की कोविड-19 एगेंस्ट कांगड़ा टीम के साथ भी काम कर रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से लोगों तक ऑक्सीमीटर पहुंचाने के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी जनकल्याण में की जा रही है। 25 से अधिक स्वयंसेवी इस लिए तैयार हैं कि अगर दुर्भाग्यवश गांव में किसी की मौत कोविड से होती है और कोई भी व्यक्ति अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आता है तो यह संगठन अंतिम संस्कार करवाएगा। इसके -साथ-साथ गांव में जगह-जगह सैनिटाइजेशन करवाई जा रही है।

 

कोरोना संक्रमित लोगों के घरों में भी सैनिटाइजेशन हो रही है। खनियारा व सौकणी दा कोट पंचायत क्षेत्र को अलग अलग सेक्टरों में बांट कर काम किया जा रहा है। समूह की मोटिवेशनल टीम कोरोना संक्रमित लोगों को फोन करके उनका हौंसला बढ़ा रही है। साथ ही यह भी जानकारी ले रही है कि उन्हें घर में खाने पीने की वस्तुएं व अन्य सामग्री की जरूरत तो नहीं है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित लोगों के घरों को भी सैनिटाइज करवाया जा रहा है और उन्हें अपने घरों में ही रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

समूह के माध्यम से समूह के स्वयंसेवियों ने जरूरी सामग्री पीएचसी खनियारा को उपलब्ध करवाई है। आशा वर्कर को भी सहयोग किया जा रहा है और उन्हें मोटिवेट भी किया जा रहा है। समूह उपमंडल व जिला प्रशासन के साथ भी संपर्क में है। सरकार व जिला प्रशासन की गाइडलाइन को समूह के स्वयंसेवियों के माध्यम से वर्चुअली लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों की समस्याओँ को प्रशासन के समक्ष रखा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...