कोविड फंड के लिए कर्मचारियों का एक से दो दिन का वेतन काटेगी हिमाचल सरकार

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए कर्मचारियों का वेतन काटने का फैसला लिया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के तहत प्रथम व द्वितीय श्रेणी अधिकारियों/कर्मचारियों का दो दिन का वेतन हिमाचल प्रदेश कोविड -19 सॉलिडेरिटी रिस्पॉन्स फंड में जाएगा।

जबकि सभी नियमित व अनुबंध हेल्थ केयर वर्करों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा । इसके अलावा सभी अनुबंध व नियमित तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी एक दिन का वेतन काटा जा सकता है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सभी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों व स्वायत्त निकायों के आहरण और वितरण अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने लोगों से भी फंड में योगदान देने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...