कोर्ट जाएं मंत्री जी, माफी मांगने का सवाल ही नहीं, रामलाल ठाकुर ने कंवर से फिर मांगा स्पष्टीकरण

--Advertisement--

Image

विधायक रामलाल ठाकुर ने वीरेंद्र कंवर से एक बार फिर मांगा स्पष्टीकरण, बोले, भाजपा प्रवक्ता अपनी ही सरकार में हाशिए पर, विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर घेरी सरकार

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पूर्व मंत्री एवं नयनादेवी विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा है कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने माफी मांगने की बात कही है, लेकिन माफी मांगने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। यदि मंत्री कोर्ट जाना चाहते हैं तो जाएं। वहां पर भी वह दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे।

बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री एवं नयनादेवी विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले मंत्री वीरेंद्र कंवर के विभागों को लेकर कुछ मसले उठाए थे, लेकिन मंत्री ने ऊना में इसका जबाव दिया। वहीं, बेहतर होता यदि मंत्री बिलासपुर में उसी दिन ही इसका जबाव देते।

उन्होंने कहा कि मंत्री ने कहा है कि उन्होंने रामलाल ठाकुर को लीगल नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि वह पेशे से वकील हैं और हर बात को मापतोल कर रखेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री ने कहा है कि रामलाल ठाकुर माफी मांगें। उन्होंने 30 दिनों का समय दिया है, लेकिन माफी मांगने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री अपना समय न गंवाएं।

उन्हें सीधे कोर्ट जाना चाहिए। सिविल केस फाइल करना है या अपराधिक मामला, जो भी करना हैं, करें। रामलाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मंत्री के विभागों पर सवाल उठाए हैं, लेकिन भाजपा प्रवक्ता बीच में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि रामलाल ठाकुर को अध्यक्ष नहीं बनाया गया, नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया गया, लेकिन रामलाल ठाकुर ने कभी नहीं कहा कि उन्हें अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रवक्ता को अपनी सरकार में हाशिए पर चल रहे हैं।

कभी मंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले भाजपा प्रवक्ता एमएलए का ही चुनाव नहीं जीत पाए। रामलाल ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि पशु पालन विभाग व गौ फॉम में पिक एंड चूज का कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिला में गौवंश घुम रहा है वहीं, मंत्री गौसदन बनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि शराब की बोतल पर दो रुपये सैश का पैसा कहां पर खर्च हुआ है मंत्री उसका हिसाब दें। उन्होंने कहा कि पिछले साल मत्स्य उत्पादन में कमी आई है। उत्पादन क्यों कम हआ, इसका जबाव भी मंत्री दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...