कोरोना वेक्सीनेशन से छूटे लोगों की पहचान तथा टीकाकरण के लिये नूरपुर में विशेष अभियान शुरू

--Advertisement--

Image

कोरोना वेक्सीनेशन से छूटे लोगों की पहचान तथा टीकाकरण के लिये नूरपुर में विशेष अभियान शुरू, बूथ लेवल अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर ले रहे हैं जानकारी, एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से मांगा सहयोग।

नूरपुर 25 अगस्त- देवांश राजपूत

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक से छूटे सभी पात्र लोगों की पहचान के लिए 24 से 27 अगस्त तक विशेष अभियान शुरू किया गया है। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि उपमंडल में शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्कर घर-घर जाकर वेक्सीनेशन से छूटे लोगों की पहचान कर उन्हें वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे है।

एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित बनाने के लिए 25 से 28 अगस्त तक महाभियान शुरू किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि उपमंडल में अब तक 85 प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोना वेक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से छूटे पात्र लोगों की पहचान करने के साथ उनके टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में प्रोएक्टिव होकर कार्य कर रहा है।

एसडीएम ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से उनकी पंचायत में कोरोना रोधी टीके से छूटे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कोरोना वेक्सीन से छूटे सभी लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...