कोटला में पहाड़ी दरकने से लोगों के घरों में घुसा मलवा, सैकड़ों घरों पर मंडराया खतरा, आशियाने छोड़ सुरक्षित स्थानों को भागे लोग

--Advertisement--
कोटला में पहाड़ी दरकने से मची अफरा-तफरी, खाली करवाए घर, पहाड़ी का मलबा घरों में घुसा, नन्हे बच्चों को गोद मे उठा जान बचा कर भागे लोग, स्थानीय युवाओं व प्रशासन ने पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर।

कोटला – व्यूरो

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन नियांगल में पहाड़ी दरकने से मकानों के जमींदोज होने का सिलसिला थमा भी नहीं था कि अब कोटला में पहाड़ी दरकने से चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं 18 से 20 घरों को खाली करवा लिया गया है। इस पंचायत में करीब 700 मकानों पर खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं।

बुधवार को सुबह कोटला के साथ लगती पहाड़ी दरकने से कोटलावासियों में अफरा-तफरी मच गई। एकाएक लोगों के घरों में मलबा घुस गया तथा लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग गए। कुछ लोगों ने तो घरों का सामान पिकअप में भर लिया तथा अपने रिश्तेदारों के घर ले गए। कुछ लोग तो घरों को खुला छोड़कर भाग गए।

ज्यादातर लोगों ने अपने घरों को ताले लगा दिये है लोग काफी सहमे हुए हैं और एक-दूसरे को फोन करके हालचाल जान रहे हैं। जिनमें रहने वाले लोग अपनी-अपनी जान को बचाने के लिए कोटला बाजार में आकर खड़े हो गए हैं।

 

एसडीएम ज्वाली के बोल

वहीं उपमंडलाधिकारी ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर अपनी टीम के साथ कोटला पंचायत का दौरा किया तथा मकानों की क्षति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी के ऊपर से पानी का अधिक रिसाव होने के कारण पहाड़ी दरकने से आये मलवे की जद मे चार मकानों को क्षति पहुंची है तथा करीबन 18-20 घरों को खाली करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि कई जगहों पर पानी खड़ा हो गया है तथा यह पानी कहर बरपा रहा है। उन्होंने लोगों को ठहरने के लिए सामुदायिक भवन कोटला व मंदिर कोटला को राहत शिविर बनाया गया है तथा खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फोरलेन कंपनी को लोगों की हरसंभव सहायता करने का आदेश दिया है। एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि घरों को छोडक़र सुरक्षित स्थान पर निकल कर जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...