कोटला में ड्रोन से रखी जा रही बाजारों व पंचायतों में नजर

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

पुलिस चौकी कोटला द्वारा कोरोना कर्फ्यू में जनता पर नजर रखने के लिए एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के निर्देशानुसार ड्रोन कैमरा का प्रयोग किया जा रहा है। कोटला चौकी कोटला संजय शर्मा व उनकी टीम द्वारा कोटला बाजार सहित पंचायतों इत्यादि में जनता पर नजर बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरा को उड़ाया जा रहा है । तथा ड्रोन कैमरा को उड़ते देखकर हर कोई घर में ही दुबक जा रहा है।

रविवार को जैसे ही कोटला पुलिस द्वारा आसमान में ड्रोन को उड़ाया गया तो हर कोई उसको देखकर दंग हो गया तथा कमरों में दुबक गए। कोरोनाकाल के चलते कोरोनाका कर्फ्यू व धारा 144 लगाई गई है तथा ऐसे में इनका पालन करवाने के लिए ड्रोन कैमरा की सहायता ली जा रही है।

हवा में उड़ता ड्रोन कैमरा हर किसी को घर के अंदर रखने में सक्षम है तथा लोग इसके डर से बाहर नहीं निकलेंगे। रविवार को कोटला बाजार में ड्रोन के माध्यम से चैकिंग की गई जिसमें किसी किस्म की कोई उलंघ्ना नहीं पाई गई।

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के बोल:

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू तथा धारा 144 की उलंघ्ना करने वालों पर नजर रखने के लिए कोटला चौकी में ड्रोन कैमरा की सहायता ली जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन करें तथा घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर न निकले। उन्होंने कहा कि अगर कोई उलंघ्ना करता पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...