कोटला में जड़ी-बूटियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक सहित 3 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

पुलिस ने वीरवार सायं नाकेबंदी के दौरान कोटला में जड़ी-बूटी से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक में करीब 40 क्विंटल जड़ी-बूटी ले जाने वाले आरोपितों के पास न तो कोई बिल था और न ही किसी प्रकार का स्वीकृति पत्र था।

ट्रक (एचपी 65-ए-9011) लोहारड़ी (बरोट) से जड़ी-बूटी भरकर अमृतसर जा रहा था। जैसे ही कोटला पहुंचा तो पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो बोरियां बरामद हुई। बोरियों में जड़ी-बूटी निकली। कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा व वन विभाग के रेंज अधिकारी ईश्वर दास को सूचित किया।

सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली व पुलिस चौकी कोटला के प्रभारी संजय शर्मा ने जांच शुरू की। वन परिक्षेत्र अधिकारी ईश्वर दास को भी मौके पर बुलाया। जड़ी-बूटी में मिडल व कुठब्रह्म की 228 बोरियों को ट्रक से उतारकर वजन किया। जड़ी-बूटी का कुल वजन 40 क्विंटल है। पुलिस ने ट्रक सहित जड़ी-बूटी से भरी बोरियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक अलकु राम निवासी शानग जोगेंद्रनगर, नानक चंद निवासी घुरातू जोगेंद्रनगर व सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...