
दुराना – राजेश कुमार
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि विकास की दृष्टि से कोटला बैल्ट में डिग्री कालेज एवं पुलिस चौकी को पुलिस थाना का दर्जा देने सहित जबाली में वीडीओ कार्यलय और नगरोटा सुरियां में उपमंडल खोलने की आवाज समस्त राजनीति दलों के प्रमुखों को राजनीति से ऊपर उठकर एवं समाज के शिक्षित बुद्धिजीवियों को माननीय मुख्यमंत्री के आगामी तीन सितंबर को जबाली दौरे पर प्रमुखता से उठानी चाहिए ताकि क्षेत्र के आधार पर मूलभूत सुविधाएं आम जनता को सुविधाजनक प्राप्त करने में दूर दराज चक्कर काटने से राहत मिल सके।
क्योंकि कोटला बैल्ट की बात की जाए तो कालेज स्तर की उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्ति केलिए खासकर लड़कियों को दूरदराज़ जाना पड़ता और पुलिस थाना न होने से पुलिस संबंधी कार्यों के लिए ज्वाली जाना पड़ता है. जिससे धन और समय का नुक़सान गरीब जनता को झेलना पड़ता है.
कोटला बैल्ट एवं ज्वाली बैल्ट की लगभग चालीस पंचायतों के बाशिंदों को खंड विकास कार्यों केलिए नगरोटा सुरियां के चक्कर काटने पड़ते हैं और इसके साथ ही नगरोटा सुरियां को तहसील का दर्जा प्राप्त होने के एवज में उपमंडल अधिकारी कार्यालय खोलना भी समय की मांग बन गया है।
अतः ज्वाली को विकास के नक्शे पर विकसित करने केलिए इन चार प्रमुख मांगों को पूरा करने केलिए माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध सहित पुरजोर मांग की जाती है ताकि 75 गणतंत्रता स्थापना दिवस समारोह को ज्वाली विधानसभा में हमेशा के लिए विशेष रूप से यादगार बना रहे।
