कोटला बाजार में आपस में टकराई तीन गाडिय़ां, मामले की जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला बाजार के दुर्गा माता मंदिर के पास तीन वाहनों की टक्कर से कार चालक घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे कांगड़ा की ओर जा रहे लोडेड कैंटर से पठानकोट की तरफ जा रही कार से जोरदार टक्कर हो गई, जबकि कैंटर के पीछे आ रही मोटरसाइकिल मंदिर के पास की नाली एवं दीवार के साथ फंस गई। जिससे मोटरसाइकिल सहित उस पर सवार दोनों लड़कों का बचाव हो गया।

जबकि कैंटर से टकराकर कार लगभग पांच मीटर पीछे हटकर दर्जी की दुकान के बरामदे की सलैब को तोडते हुए दुकान के पास रुक गई। कार में लगे हुए एयरबैग खुल जाने से कार चालक की जान बच गई एवं उसे मामूली चोटें आई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरी जांच पड़ताल की एवं दोनो गाड़ियों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर अपने कब्जे में ले लिया है एवं आगामी कार्रवाई की जा रही है। और दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...