कोटला पुलिस द्वारा पकड़े जड़ी बूटियों से भरे ट्रक के आरोपियों को मिला 4 दिन का पुलिस रिमांड

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

 

पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा की टीम द्वारा वीरवार को कोटला में मंडी जिला के लोहारडी (बरोट) से जड़ी-बूटी को लोड करके अमृतसर को लेकर जा रहे ट्रक (एचपी 65ए-9011) से पकड़ी गई मिंडल, कुठ ,ब्रह्मबूटी की 228 बोरियों लगभग (40 क्विंटल) को पुलिस ने वन विभाग के हवाले कर दिया है तथा अब इसकी कीमत का अंदाजा वन विभाग द्वारा ही लगाया जाएगा।

 

पुलिस द्वारा 379 आईपीसी व 41-42 फारेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज करने उपरांत गिरफ्तार चालक अलकु राम पुत्र नरोत्तम राम निवासी शानग (जोगिन्दरनगर), नानक चंद पुत्र डांगी राम निवासी घुरातू (जोगिन्दरनगर) व सुरजीत सिंह पुत्र रविन्द्र नाथ निवासी जोगिन्दरनगर को शुक्रवार को जवाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पुलिस ने कोटला में वीरवार को ट्रक से 228 बोरियां जड़ी-बूटी की पकड़ी थीं जिस पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था जबकि ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने कहा कि तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जड़ी-बूटी को डीएफओ नूरपुर को सौंप दिया है

वहीं डीएफओ नूरपुर विकल्प यादव ने कहा कि इनकी जांच के लिए शिमला लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बूटियां वनों से चोरी करके लाई गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...