कोटला तहसील में नायब तहसीदार की नियुक्ति के लिए चन्द्र कुमार व नीरज भारती का धन्यवाद

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

विधानसभा ज्वाली के अंतर्गत आने बाला कोटला बेल्ट क्षेत्र के उपतहसील कार्यलय में नायब तहसीलदार की नियुक्ति करने पर स्थानीय वासियों में खुशी की लहर है और उन्होंने मंत्री चन्द्र कुमार व पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती का धन्यवाद किया है।

कांग्रेस के बरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने बताया कि मई माह से नायब तहसीलदार का पद कोटला में खाली चल रहा था। जिस से क्षेत्र की 17 पंचायतों के वाशिंदों को रेवेन्यू के कार्यों सबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था और लोगों की इस मांग को प्रमुखतः से हमने अपने नेता चन्द्र कुमार, नीरज भारती के समक्ष उठाया।

आज उन्ही के माध्यम से कोटला में नायब तहसीलदार का पद भरा गया है और जल्द ही लोगों को कोटला में रेवेन्यू की सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में विधायक नीरज भारती ने इस उप तहसील कार्यलय की सौगात स्थानीय जनता को दी थी।

पर दुख का विषय है, पूर्व भाजपा सरकार इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए एक रुपया भी खर्च नही कर पाई। जिससे लोगों को समझ जाना चाहिए कि भाजपा विकास के नाम पर लोगों को सिर्फ और सिर्फ ठगती है। उनका मुख्य कार्य सिर्फ लोगों को गुमराह करना ओर जातिवाद के नाम पर राजनीति करना है। आने बाले समय चन्द्र कुमार के आश्रीवाद से उप तहसील भवन का निर्माण करवाया जाएगा।

उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं अखिल रैना, जीतू धीमान, बल्लू ठाकुर, गुलशन, सुनील भलाड़ू, विक्की कौशल, सोनू धीमान, सहिल मेहरा, सोनू भारद्वाज इत्यादि ने नायब तहसीलदार की तैनाती के लिए चन्द्र कुमार व नीरज भारती का धन्यावद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...