
कोटला – स्वयंम
प्राचीन शिव मंदिर कोटला परिसर में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से ज्वाली विस से पूर्व विधायक नीरज भारती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में हर विकास कार्य कांग्रेस पार्टी की देन हैं।
कोटला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साइंस लैब, कोटला उपतहसील, मां बगलामुखी मंदिर का पुल, खेल के मैदान का सौंदर्यीकरण, नजदीकी गांवो को जोड़ने वाले पुल, क्षेत्र की सड़कों का जाल सब कुछ कांग्रेस की देन है। भाजपा ने लोगो को मात्र गुमराह ही किया है।
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने कहा कि इंसानियत से जुड़ा हर व्यक्ति मेरे लिए भगवान है। जो एक दुसरे की मदद करता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई के कारण घर में चुल्हा जलाना भी मुश्किल है, दालों, सब्जियों एवं अन्य खाद्य पदार्थों के मूल्य आसमान को छू रहे हैं। और कांग्रेस ने सब क्षेत्रों में एक सामान विकास किया है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अंतिम वर्ष घोषणाओं, उद्घाटनों व शिलान्यासों का पिटारा लेकर जनता को मूर्ख बनाने आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें और ज्वाली विस से पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार को विजयी बनाएं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, शोभित महाजन, औंकार, शाम लाल, सुनील, कमल किशोर, गगन कुमार,अरूण, विक्की, अक्षान वर्मा,भूषण वर्मा, सुरेन्द्र,गुलशन गैरी, बलदेव, लक्की, राहुल, पंकज, अनिष, संतोष, करनैल सिंह, शमशेर, युवक मंडल कुठेहड प्रधान सुनील भलाडू, मोनिका, लज्या देवी, लीला, कंचन, निर्मला,बनवारी, भंडारी, विमला देवी, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
