कोटला – स्वयम
पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माणकार्य की गुणवत्ता की बरसात की पहली बारिश ने पोल खोलनी शुरू कर दी है। फोरलेन कंपनी द्वारा कोटला के पास कैहरना गांव में सुरंग के पास रेन शेल्टर बनाया हुआ है जोकि सोमवार रात को हुई पहली बारिश से गिर कर भेड़खड्ड में जा गिरा। जिससे लाखों का नुकसान हो गया।
अगर यह हादसा दिन को होता तो बारिश से बचने के लिए इसके अंदर बैठे कई लोग हादसे के शिकार हो सकते थे। इससे पहले भी 22 जून को बिना बारिश में कोटला-सोलधा-32मील मार्ग पर क्रेट बाल गिर गई थी। अब आरसीसी के डंगे भी फट रहे हैं जिसे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
इन कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं लेकिन डंगे गिरने से साबित हो रहा है कि कंपनी ही लाखों रुपए डकार रही है। सरकार प्रशासन को भी कई बार इसके बारे में अवगत करवाया लेकिन इसकी तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
क्या कहते है डीजीएम तुषार सिंह
इस बारे में एनएचएआई के डीजीएम तुषार सिंह ने कहा कि इस कार्य की अभी तक पेमेंट नहीं हुई है। दोबारा से उसी ठेकेदार से इस कार्य को दोबारा करवाया जाएगा।

