कोटलावासियों ने राहत शिविरों में गुजारी रात

--Advertisement--

गुरुवार को वापिस लौटकर मकानों में घुसे मलबा को हटाने में जुटे।

ज्वाली, व्यूरो चीफ – अमित शर्मा

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन कोटला पंचायत के बाशिंदों ने बुधवार का दिन मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों किनारे खड़े होकर गुजारा तथा रात को भी कोटला के बाशिंदे प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में ठहरे तथा वहां पर ही भोजन किया।

कुछ लोग तो अपने-अपने रिश्तेदारों के घर चले गए थे जोकि सुबह वापिस अपने घर पहुंचे। नन्हें बच्चे पूरी रात बिलखते रहे तथा बाशिंदे बारिश में भी पल-पल दरकती पहाड़ी की तरफ देखते रहे।

रात को कोई भी कोटला के बाशिंदा अपने घर को वापिस नहीं गए। गुरुवार को सुबह लोग राहत शिविरों से उठकर अपने-अपने घरों को गए। रास्तों-गलियों में कीचड़ भरा होने के कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पहले रास्तों व गलियों से मलबा को हटाया गया तथा वहां पर रुके हुए पानी को निकाला गया। मलबा को हटाने में जेसीबी की भी मदद ली गई। लोग अपने-अपने घरों में घुसे मलबे को देखकर तथा मकान के नुकसान को देखकर फूट-फूट कर रोए।

लोग घरों में पहुंचकर मकानों के साथ लगे मलबे व कमरों में घुसे मलबे को हटाने में जुट गए। पूरा दिन लोग मलबे को हटाते रहे तथा मलबे में दब चुके सामान को निकालते रहे। कपड़े-शूज इत्यादि मलबे में दब गए हैं।

मलबे में लोगों के बैड, खाने-पीने की सामग्री सहित फ्रिज-एलईडी-वाशिंग मशीन, कूलर इत्यादि दब चुके हैं और टूट गए हैं। लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है तथा अभी भी लोग सहमे हुए हैं।

राहत शिविरों में बैठे प्रभावित
जेसीवी से मलवे को हटाने में लगे

लोगों के स्वास्थ्य के लिए मेडिकल टीम द्वारा की जा रही जांच

डॉक्टरों की टीम चेक अप में जुटी

पीएचसी कोटला की टीम डॉ अभि शर्मा के नेतृत्व में राहत शिविर सामुदायिक भवन कोटला में पहुंची, उनके साथ सीएचओ कविता पठानिया, स्वास्थ्य कार्यकर्ता शकुंतला देवी आदि ने वहां पर मौजूद लोगों को दवाईयां दी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट किए। कविता पठानिया ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जिसमे किसी को कोई भी स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या आती है तो उनका प्राथमिकी आधार पर चेक अप करके दवाइयां भी फी जा रही हैं।

सेवा भारती नूरपूर के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल पठानिया
सेवा भारती नूरपूर के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल पठानिया ने बताया कि पंचायत से बात की गई है प्रभावित परिवारो को कोई भी चीज चाहिए वो सेवा भारती पहुंचा देगी।साथ ही घरों से मलवे को निकालने के लिए पैसों की भी सहायता करेंगी।

कोटला बाजार में आपदा के बाद बिजली पानी ठप्प

कोटला में आपदा आने के बाद पिछले कल से ही बिजली व पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों ने बताया कि पानी तो पिछली बारिश के बाद सही ढंग से आया ही नहीं ओर बिजली आधे बाजार में है और आधे में नहीं है जिससे भी परेशानी हो रही है।उन्होंने जलशक्ति व बिजली विभाग से आग्रह किया है कि बिजली व पानी बहाल किया जाए।

खानपान की व्यवस्था सम्भाल  रही श्री सत्य साईं सेवा समिति

श्री सत्य साईं सेवा समिति के सदस्य राहुल , विक्रांत, कमलजीत अभिषेक ने बताया कि त्रासदी के बाद से ही अध्यक्ष डॉ योगेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष शेष भूषण, राज्य आपदा प्रबंधन अध्यक्ष अनुराग सूद एवं समिति कन्वीनर दिनेश कायस्था के निर्देशन में तीन समय का भोजन संस्था द्वारा प्रभावित लोगों को दिया जा रहा है।

सहायक अभियंता बिजली विभाग के बोल।

इस बारे में एसडीओ रमेश शर्मा ने बताया कि राहत शिविर में बिजली की व्यवस्था कर दी गई है तथा बाजर में तारें टूटी हुई है जिनका कार्य युद्धस्तर पर जारी है शाम तक बिजली बहाल कर दी जाएगी।

सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग के बोल,

इस बारे में सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग ने बताया कि राहत शिविरों में पानी के टैंकों की व्यवस्था की गई है।साथ ही कोटला क्षेत्र में आपदा के कारण पाइपें टूट गई हैं जिनको जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल सप्लाई भी सुचारू रूप से चल दी जाएगी।

आपदा में प्रभावित घर

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...