कोटखाई दुष्कर्म एवं हत्या मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई आज, पीडि़ता की मां को न्याय की उम्मीद

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

कोटखाई में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या मामले में आज बुधवार को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पीडि़त परिवार खासकर याचिकाकर्ता मां को कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। उधर, पुलिस केस के मुख्य आरोपित रहे राजेंद्र उर्फ राजू ने स्वयं को बेकसूर करार दिया है। उसने पुलिस पर सवाल उठाए। उसे सीबीआइ जांच में क्लीन चिट मिली थी।

उधर, सीबीआइ कोर्ट से दोषी करार अनिल उर्फ नीलू की अपील पर अभी कोर्ट से सुनवाई की तारीख तय होनी है। गौरतलब है कि पुलिस ने जिस नेपाली सूरज को गिरफ्तार किया था, उसकी कोटखाई के थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ममता पति को हत्या मामले में न्याय मिलने से पहले ही नेपाल चली गई है।

सुप्रीमकोर्ट तक पहुंची थी मां

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट में जाने को कहा था। इसके बाद पीडि़त परिवार की ओर से छात्रा की मां ने पिछले साल नवंबर में याचिका दायर की थी।

जानिए क्‍या है मामला

कोटखाई के गांव हलाईला क्षेत्र में 15 साल की स्कूली छात्रा के साथ 4 जुलाई 2017 को दुष्कर्म हुआ और फिर हत्या कर दी गई थी। पहले जांच पुलिस ने की। पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया, उनमें से सूरज की कोटखाई थाने की हवालात में मौत हो गई थी। इससे जनता सड़क पर उतर आई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने दोनों मामलों की सीबीआइ जांच के आदेश दिए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...