‘कैबिनेट रैंक और देहरा को…’ CM सुक्खू का आजाद MLA होशियार सिंह को ‘1998 वाला’ ऑफर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा से आजाद विधायक होशियार सिंह को सीएम सुक्खू ने बड़ा आफर दिया है. बता दें कि होशियार सिंह, दो अन्य निर्दलीय विधायकों और छह कांग्रेसी बागियों के साथ दिल्ली में डटे हुए हैं. इन सभी नौ लोगों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था.

सूत्रों से मिली पुख्ता खबर के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक होशियार सिंह को बड़ा ऑफर दिया है. सूत्रों का कहना है कि सीएम ने होशियार तक मैसेज पहुंचाया है कि वह कांग्रेस के साथ देंगे तो उन्हें कैबिनेट रैंक दिया जाएगा. साथ ही देहरा को जिला भी बनाया जाएगा. हालांकि, इधर, चर्चा है कि देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह की बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं.

1998 जैसे हालात बन गए हैं

बता दें कि सीएम सुक्खू ने होशियार सिंह को 1998 वाला ऑफर दिया है. उस दौरान तत्कालीन सीएम रहे वीरभद्र सिंह ने आजाद विधायक रमेश धवाला को कुछ ऐसा ही ऑफर दिया था. तब भी वीरभद्र सिंह को एक विधायक की जरूरत थी.

हालांकि, ध्वाला ने भाजपा को समर्थन दिया था और वीरभद्र सिंह को महज 13 दिन तक सीएम के पद पर रहने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था. बाद में भाजपा ने यहां पर पंडित सुखराम की पार्टी हिमाचल विकास कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. ध्वाला ने वीरभद्र का ऑफर ठुकरा दिया था और वह बाद में धूमल सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...