
फतेहपुर- अनिल शर्मा
फहतेहपुर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया के लिये प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं विधानसभा फतेहपुर चुनाव के ऑब्जर्वर केवल सिंह पठानिया ने बिधान सभा फहतेहपुर की तलवाड़ा, हटपंग,ओर राजा का तालाब इन तीनो पंचायतो में प्रचार करके मांगे वोट। पठानिया ने कहा कि जनता का इतना प्यार देखकर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया का फतेहपुर उपचुनाव में विजय तय है।
तीनों पंचायतों की जनता ने इतना प्यार देखकर कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया को आज से ही विजय घोषित कर दिया है ।क्योंकि इनके पिता स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया ने विधानसभा फतेहपुर की जनता की तन मन से बहुत सेवा की है आज विधानसभा फतेहपुर की जनता विधानसभा फतेहपुर की बागडोर स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह पठानिया के हाथों सौंपना चाहती है ।ताकि जो स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के फहतेहपुर हल्के के अधूरे सपने रह गए हैं उनको पूरा कर सकें। लोगों का प्यार देखकर लग रहा है कि फतेहपुर की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का मन बना चुकी है।
पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार साढ़े 4 सालों में विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करती आई है और आज इनके पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं है तो झूठे प्रलोभन देकर जनता से वोट मांग रही है लेकिन फतेहपुर की जनता भली भांति से जानती है कि भाजपा सरकार में करनी और कथनी में बहुत फर्क है भाजपा सरकार के मंत्री ओर बिधायक कभी देश की सेना के नाम पर तो कभी हिंदू मुस्लिम करते वोट हथियाना चाहती है।
प्रदेश सरकार के मंत्री बिधायक प्रदेश की जनता को यह नहीं बता रही है कि 400 रुपये का गेस सिलेंडर एक हजार में कैसे हुआ । पेट्रोल ₹103 ओर डीजल ₹93 कैसे हुआ आज रसोई की खाने पीने की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं ।लेकिन उसका जवाब भाजपा के मंत्रीयो ओर भाजपा के विधायको के पास नही है। युवाओं को रोजगार के नाम पर वोट हथियाना चाहती है लेकिन आज का युवा जाग चुका है अब भाजपा सरकार की चिकनी चुपनी बातो में नही आएगा।
आज भाजपा सरकार रोजगार का कोई नाम नहीं लेना चाहती अब वक्त आ गया है कि प्रदेश के इन तीनो बिधानसभा के उपचुनावों और एक लोकसभा चुनावमें कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। और 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का आना तय है ।
