केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में नए सत्र का शुभारंभ तथा परीक्षा पे चर्चा 2022 का सीधा प्रसारण दिखाया गया

--Advertisement--

Image

नलेटी / देहरा – आशीष कुमार

आजदिनांक1अप्रैल2022,शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय नलेटी के नए सत्र का शुभारंभ बहुत ही रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।

कक्षा चौथी के छात्र देवकृत ने संस्कृत गीत प्रस्तुत किया तथा विद्यालय की बालिकाओं ने “स्कूल चले हम……. “गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

आज का दिन केन्द्रीय विद्यालय नलेटी के लिए बहुत ही खास रहा,क्योंकि दो साल के बाद समस्त बच्चे विद्यालय में आए ।

इसके साथ ही आज के दिन परीक्षा पे चर्चा 2022 का सीधा प्रसारण समस्त बच्चों को दिखाया गया।

आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में देशभर से पधारे और देश के विभिन्न स्थानों के बच्चों,शिक्षकों व अभिभावकों से प्रत्यक्ष और वर्चुअल रूप में परीक्षा के विषय पर उनसे विस्तृत बातचीत की और उनके परीक्षा से संबंधित प्रश्नों का बड़े ही सहज और रोचक शैली में उनका उत्तर दिया।

बच्चों के मन में विद्यमान विभिन्न शंकाओं का समाधान बड़े ही सहजता के बताया ताकि बच्चे परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर,परीक्षा को जीवन का एक अंग समझकर ,आत्मविश्वासी होकर खुशी के साथ परीक्षा दे पाएं।

मां सरस्वती के प्रांगण में आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यालय की ओजस्वी प्राचार्या श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने नए सत्र के शुभारंभ पर विद्यालय आने वाले बच्चों का हार्दिक स्वागत किया तथा परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम के समापन के बाद बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने आकर्षक शैली में बोर्ड की परीक्षा(टर्म – 2) में बैठने वाले विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया।

बोर्ड के विद्यार्थियों के साथ – साथ अन्य कक्षाओं के बच्चों के लिए प्रेरणा का संचार करने वाला साबित होगा। यह कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों के अभिभावकों को मार्गनिर्देशित करने वाला साबित होगा ताकि वे अपने बच्चों के परीक्षा संबंधी दुविधा,तनाव को दूर करने में एक जाग्रत सहयोगी की भूमिका निभा सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...