केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडैंट) परीक्षा 7 अगस्त को

--Advertisement--

Image

मंडी के वल्लभ कॉलेज में है परीक्षा केंद्र, इसे लेकर कॉलेज के आसपास शोर-शराबे व रैलियों पर प्रतिबंध

मंडी, 6 अगस्त 

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 7 अगस्त को आयोजित की जाने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडैंट) परीक्षा के दृष्टिगत मंडी में विशेष प्रबंध किए गए हैं । इस परीक्षा के लिए राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज, मंडी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इसके चलते कॉलेज के आस-पास पड्डल ग्राउंड तथा जिमखाना क्लब क्षेत्र में किसी भी प्रकार के शोर-शराबे और रैलियों इत्यादि को प्रतिबंधित किया गया है । यह प्रतिबंध 7 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सायं 6.30 बजे तक लागू रहेंगे ।उपमंडलाधिकारी, मंडी सदर रितिका जिंदल ने इसे लेकर धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज, मंडी तथा आस-पास के क्षेत्र में 7 अगस्त रविवार को प्रातः 8 बजे से सायं 6.30 बजे तक किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैली, नारे, हड़ताल इत्यादि पर प्रतिबंध रहेगा । इसके अलावा परीक्षा केंद्र के समीप प्रातः 7 बजे से सायं 6.30 बजे तक लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रहेगी । परीक्षा केंद्र के आस-पास प्रातः 7 बजे से सायं

6.30 बजे तक निर्माण तथा अन्य तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर रोक रहेगी । इसके अलावा 7 अगस्त को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 मंडी से पंडोह तक सड़क निर्माण से जुड़े कटिंग इत्यादि कार्य प्रतिबंधित रहेंगे ताकि आवाजाही किसी तरह प्रभावित न हो। परीक्षा केंद्र के समीप किसी भी प्रकार के अस्त्र तथा शस्त्र व गोला बारूद को लेकर चलने की मनाही होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...