केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ड्रीम प्रॉजेक्ट निर्माणाधीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी का देहरा में किया निरक्षण

--Advertisement--

Image

बोले जो कांग्रेस 10 सालों में नहीं कर पाई पीएम मोदी ने एक साल में कर दीया, अमेरिकन मुस्लिम कॉमेडियन हसन मिनाज द्वारा हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने पर बोले अनुराग, हिंदू देवी देवताओं की जो ताकत है वो देश को भी आगे बढ़ा रही पीएम मोदी के नेतृत्व में.

देहरा – शिव गुलेरिया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ड्रीम प्रॉजेक्ट देहरा में निर्माणाधीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि देहरा धर्मशाला बहुत लंबे संघर्ष के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसका निर्माण कार्य भी शुरू करवाया।

पीएम मोदी के आशीर्वाद से हमें सौभाग्य भी मिला कि इसको बजट भी हमने बढ़वाने का काम किया। 280 से 500 करोड़ रुपए से ज्यादा इस प्रोजेक्ट को करवाया। शानदार प्रोजेक्ट है और इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट में तेजी से अपना भवन मिले अपने हॉस्टल, अपने स्टाफ क्वार्टर्स मिले। हमारे देहरा धर्मशाला के क्षेत्र के लोगों के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक वरदान के रूप में साबित हो। अच्छी शिक्षा के लिए रोजगार के लिए स्वरोजगार के लिए हम सब का प्रयास है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे कहते खुशी हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को जहां एम्स अस्पताल दिया, ट्रिपल आई टी दीया, सेंट्रल यूनिवर्सिटी दिया, कई मेडिकल कॉलेज दिए, पीजीआई दीया।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तो आज तक ऐसा नहीं हुआ था जो पीएम मोदी की सरकार में हुआ। रेलवे का नेटवर्क भी नंगल ऊना तलवाड़ा रेलवे लाइन के इस बार भी 465 करोड़ मिला है। भानुपल्ली बिलासपुर के लिए एक हजार करोड़ रुपए मिला है। चंडीगढ़ बद्दी के लिए भी 450 करोड़ रुपए मिले हैं।

अनुराग ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि जितना कांग्रेस के दस सालों में नहीं मिला उससे ज्यादा मोदी सरकार में एक साल में मिला है।

अमेरिकन मुस्लिम कॉमेडियन हसन मिनाज द्वारा हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाकर उसे यूट्यूब पर अपलोड करने के सवाल का जबाव देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं की जो ताकत है वो देश को भी आगे बढ़ा रही पीएम मोदी के नेतृत्व में। कुछ लोग असामाजिक तत्व जो इस तरह के काम करते हैं उनके खिलाफ समय समय पर कानूनी कार्यवाही होती रहती है। इस तरह के मामले पर डिपार्टमेंट अपने आप काम करता है।

देश के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली शराब घोटाले में मनीष की गिरफ्तारी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंत्री को लूट की खुली छूट अरविंद केजरीवाल की सरकार में मिली।

मैंने तो पहले भी कहा था कि मनीष सिसोदिया आरोपी नंबर वन हो सकते हैं, लेकिन किंगपिंन अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में ही एक नहीं अलग-अलग विभागों में लूट दिल्ली से लेकर पंजाब तक मची है। जहां इनको मौका मिला, वहां पर कानून व्यवस्था बिगाड़ी। दिल्ली में कहते थे 2 दिन के लिए दिल्ली पुलिस दे दो सब ठीक कर देंगे। पंजाब में हैं तो पंजाब में क्या चल रहा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज शराब घोटाला करने वाला मंत्री जेल गया है। CBI ने पूरी जांच करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की है। उन्हें भी जांच में सहयोग करना चाहिए। दिल्ली में किस तरह किन-किन लोगों से तार जुड़े थे कि करोड़ों रुपए की लूट की गई, इसका जवाब मनीष सिसोदिया को तो देना ही पड़ेगा, अरविंद केजरीवाल को भी देना पड़ेगा। पंजाब में भी बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आये थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...