कृषि विभाग में क्लर्क की नौकरी के लिए बना दिया फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र, मामला दर्ज

--Advertisement--

कृषि विभाग में क्लर्क की नौकरी के लिए बना दिया फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र, मामला दर्ज।

शिमला – नितिश पठानियां 

प्रदेश के कृषि विभाग में क्लर्क की नौकरी के लिए विभागीय अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है। उप सचिव (कृषि) ने मामले की शिकायत छोटा शिमला पुलिस थाने में करवाई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2), 318(4), 336(2), और 336(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह मामला तब सामने आया जब उप सचिव (कृषि) को 19 मार्च, 2025 को एक व्हाट्सएप संदेश के जरिए जानकारी मिली कि उनके नाम और हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

फर्जी नियुक्ति पत्र में अनीश कुमार नामक व्यक्ति को कृषि विभाग में लोअर डिविजनल क्लर्क के पद पर नियमित नियुक्ति प्रदान की गई बताई गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार ऐसा कोई पद कृषि विभाग में अस्तित्व में नहीं है और विभाग में अब इस पद का नाम ‘कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी)’ हो गया है, जिसमें नियुक्ति केवल अनुबंध के आधार पर होती है। इससे स्पष्ट है कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह से फर्जी है।

फर्जी पत्र में विभाग की आधिकारिक मुहर और शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर का भी गलत उपयोग किया गया है। पत्र में उनका पुराना पदनाम “अवर सचिव (कृषि)” दर्शाया गया है, जबकि उन्हें 1 नवंबर, 2024 से “उप सचिव (कृषि)” के पद पर पदोन्नत किया जा चुका है।

इससे यह भी प्रमाणित होता है कि पत्र पुरानी जानकारी के आधार पर तैयार किया गया और उसकी सत्यता संदेह के घेरे में है।

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि इसी प्रकार के अन्य फर्जी नियुक्ति आदेश भी जारी किए जा सकते हैं जिससे कई भोले-भाले लोग भ्रमित हो सकते हैं और ऐसे झांसे में आकर खुद को पीड़ित बना सकते हैं।

उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी 22 मार्च को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अंततः उन्होंने थाना छोटा शिमला में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कृषि विभाग ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...