कृषि मंत्री ने मस्तगढ़ गुरुद्वारे में नवाया शीश

--Advertisement--

कृषि मंत्री ने मस्तगढ़ गुरुद्वारे में नवाया शीश, विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा।

भलाड – शिबू ठाकुर 

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो० चन्द्र कुमार ने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के मस्तगढ़ गुरुद्वारे में शीश नवाया तथा प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की कामना की।

कृषि मंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान हम सबको देश और धर्म की रक्षा की प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का इतिहास हमें भारत की गौरवशाली विजय गाथा का स्मरण कराता है। उन्होंने सिख समाज के त्याग, बलिदान परंपरा, धर्म के प्रति समर्पण और समाज के प्रति सेवा भाव को नमन किया।

उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने निर्धनतम लोगों की सेवा कर देश के लिए बड़ा योगदान किया है। उन्‍होंने एक ऐसे समाज की नींव रखी है जिसका मुख्‍य कर्तव्‍य लोगों की सेवा और राष्‍ट्र निर्माण में योगदान करना है।

कृषि मंत्री ने गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी को विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने प्रबन्धक कमेटी को अन्य विकास कार्यों के लिए और धनराशि आवंटित करवाने का भी आश्वासन दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...