कुल्लू से यूपी को निकली दो किलो चरस, मंडी में 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल सरकार और पुलिस विभाग नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जनता को लगातार जागरूक कर रही है, लेकिन उसके बावजूद भी नशे का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।

ताजा मामले में जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने भयूली चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक 27 वर्षीय युवक के कब्जे से 2 किलो से अधिक चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम मंडी जिला पुलिस के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की भयूली चौक पर नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान एक निजी बस को चेकिंग के लिए रोका, जिसमें सवार एक युवक से 2.012 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार (27) पुत्र बकारू निवासी पंजाब के होशियारपुर के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने युवक के कब्जे से 2 किलो से अधिक चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आगामी कार्रवाई के लिए जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...