कुल्लू से केलांग जा रही एचआरटीसी बस हुई हादसे का शिकार

--Advertisement--

Image

लाहौल के दालंग में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई, यात्रियों में मची चीख-पुकार

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू से केलांग जा रही बस लाहुल-स्पीति के गोंदला व दालंग के बीच कैंची मोड़ में अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एचआरटीसी की एक बस कुल्लू से केलांग जा रही थी कि कैंची मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से बाहर निकल गई और किनारे मिट्टी के ढेर पर अटक गई।

इस दौरान चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर चालक समय रहते बस को ब्रेक नहीं लगता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उस समय बस में करीब 35 सवारियां मौजूद थीं।

बस अड्डा प्रभारी जयकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों सहित चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। माना जा रहा है कि बस में तकनीकी खामी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी।

आरएम केलांग अनशित ने बताया कि तकनीकी खराबी की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे का कारण बताया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...