कुल्लू में भी 2 निजी अस्पताल में ईडी की रेड, जिलेभर में मचा हड़कंप

--Advertisement--

आयुष्मान भारत योजना से संबंधित दस्तावेजों की हुई जांच

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मंडी, कांगड़ा और ऊना जिला के कुछ निजी अस्पतालों में प्रवर्तन निदेशालय से आए अधिकारियों ने रेड की हैं। वही, जिला कुल्लू के 2 बड़े अस्पताल में भी ईडी ने रेड की हैं और दोनों अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

दोनों ही अस्पताल एक ही फर्म के हैं और मंडी जिला के गुटकर में भी एक अस्पताल हैं। फिलहाल ईडी की टीम ढालपुर और बड़ा भुईन अस्पताल में डटी हुई हैं और सुरक्षा कर्मी भी टीम के साथ मौजूद है। ईडी की टीम जैसे ही इन दोनों अस्पताल में पहुंची तो अस्पताल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया।

रेड में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ मुलाकात की और आयुष्मान भारत योजना के तहत किए गए इलाज से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। ऐसे में ईडी की टीम अस्पताल में दस्तावेजों की जांच कर रहीं हैं और कुछ दस्तावेज उन्होंने अपने कब्जे में भी लिए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...