कुल्लू में तीसरा मर्डर: बाबा की कुटिया में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, एम्स में तोड़ा दम

--Advertisement--

कुल्लू में एक सप्ताह में तीसरी हत्या का मामला, सैंज में भंडारे के दौरान व्यक्ति पर जानलेवा हमला, घायल राजेश शर्मा की एम्स बिलासपुर में मौत हुई।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक सप्ताह में तीसरा मर्डर हो गया है। गाड़ागुशैणी में दिल्ली के युवक व 16 मील में दोस्त की हत्या के बाद अब एक और मामला सामने आया है। कुल्लू के सैंज क्षेत्र में चेतन गिरि बाबा की कुटिया में आयोजित भंडारे के दौरान व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ था। घटना चार जनवरी की है। राजेश शर्मा पुत्र बुध राम, निवासी गांव सैंज पर भंडारे के दौरान कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया था।

इस हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे चक्कर और उल्टियां होने लगीं। पीड़ित ने पुलिस थाना सैंज में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर प्रारंभिक तौर पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया। घायल का उपचार सामुदायिक अस्पताल बंजार में करवाया गया।

एम्स में उपचार के दौरान मौत

इसके बाद पांच जनवरी को प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में चोटों को गंभीर प्रकृति का पाए जाने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज किया। उपचार के दौरान आज 10 जनवरी को घायल की एम्स बिलासपुर में मौत हो गई।

बेटे की सूचना पर पुलिस ने दर्ज किया मर्डर केस

इसकी सूचना मृतक के बेटे सचिन शर्मा ने पुलिस को दी। मौत की पुष्टि होते ही पुलिस ने मामले में तुरंत हत्या की धारा जोड़ते हुए जांच को तेज कर दिया है।

27 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित एवं गंभीरता से कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित 27 वर्षीय आयुष शर्मा पुत्र अनूप शर्मा, निवासी सैंज उर्फ वशिष्ठ गिरी, पंचदशनाम जूना अखाड़ा, मायापुर हरिद्वार उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पड़ताल में जुटी

पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। धार्मिक आयोजन के दौरान हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 ठिकानों पर एक साथ पुलिस की छापेमारी, चरस और चिट्टा बरामद, तस्करों में हड़कंप

नूरपुर - स्वर्ण राणा हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे...

सरकारी अस्पताल की बड़ी उपलब्धि: फतेहपुर में 1 किलो वजनी हिप ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

फतेहपुर - अनिल शर्मा  राजकीय सिविल अस्पताल फतेहपुर में सामान्य...

HRTC ने ढूंढ निकाला कमाई का नया जरिया, व्यवस्था भी सुधरेगी, आय भी बढ़ेगी

हिमखबर डेस्क हिमाचल पथ परिवहन निगम राज्य में अड्डा टू...