कुल्लू पुलिस ने चम्बा से गिरफ्तार किया उद्घोषित अपराधी, जानिए क्या है मामला

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

कुल्लू पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा कई मामलों में उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने वर्ष 2013 के एक मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को चम्बा से गिरफ्तार किया है।

वहीं अब उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार निवासी चम्बा पर वर्ष 2013 में कुल्लू थाना में डीजल चोरी का मामला दर्ज हुआ था लेकिन उसके बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते अदालत ने वर्ष 2019 में उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया था।

उसके बाद से ही कुल्लू पुलिस की विशेष टीम इसकी तलाश में जुटी हुई थी। बीते दिन ही कुल्लू पुलिस द्वारा चम्बा से उक्त उद्घोषित अपराधी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि उद्घोषित अपराधी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं ऐसे मामलों में फरार चल रहे लोगों को पकड़ने के लिए कुल्लू पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...