कुल्लू-दिल्ली का हवाई सफर दुबई और सिंगापुर से भी महंगा

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

भुंतर से दिल्ली का हवाई सफर दिल्ली से दुबई और सिंगापुर से भी महंगा हो गया है।

भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए अब खासी जेब ढीली करनी पड़ रही है।

लोगों को दिल्ली जाने के लिए 26 हजार रुपये प्रति सीट चुकाने पड़ रहे हैं।

वहीं, दिल्ली से दुबई और दिल्ली से सिंगापुर का किराया प्रति सीट 15 से 22 हजार रुपये के बीच है।

कोरोना के दो साल के बाद भुंतर से दिल्ली का हवाई सफर करीब आठ हजार रुपये महंगा हुआ है।

वहीं, घाटी के पर्यटन कारोबारी पूर्वोत्तर की तर्ज पर 19 सीटर डोर्नियर चलाने की मांग कर रहे हैं।

19 सीटर डोर्नियर के उड़ने से दिल्ली-भुंतर के बीच का किराया पांच से छह हजार रुपये रह जाएगा। फिलहाल भुंतर के लिए रोजाना एयर इंडिया के 72 सीटर जहाज की एक ही उड़ान हो रही है।

इस जहाज में दिल्ली से 55 और भुंतर से दिल्ली के लिए महज 20 से 22 यात्री ही उड़ान भर सकते हैं। इसी वजह से लोड पेनल्टी बढ़ जाने के कारण यात्री टिकट 26 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...