कुल्लू : खोड़ागड़ व हवाई में अफीम की खेती का पर्दाफाश, 83 हजार से अधिक पौधे किए नष्ट

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

थाना सैंज के तहत ग्राम पंचायत रैला-2 के पाशी खोड़ागड़ गांव के समीप वन भूमि पर लगाई गई अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इसे नष्ट कर दिया है।

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस को मिले इनपुट के तहत थाना सैंज पुलिस ने जब पाशी गांव की तरफ खोड़ागाड़ स्थान पर दबिश दी तो सड़क से 200 मीटर दूरी पर करीब 2 बीघा वन भूमि पर बनाए गए 7 खेतों में 81000 से अधिक अफीम के पौधों की खेती पाई गई।

पुलिस जवानों ने अफीम के कुछ पौधों को बतौर नमूना अपने कब्जे में लेने के बाद बाकी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

हवाई इलाके में अफीम के 2000 पौध किए नष्ट

उधर, पुलिस ने हवाई इलाके में अफीम के 2000 पौधों को नष्ट किया। पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने पर आरोपी के खिलाफ  मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर हवाई क्षेत्र में दबिश दी गई, जिस पर खेत में अफीम की खेती पाई गई। पुलिस ने आरोपी सूरत राम के खिलाफ  केस दर्ज किया है। एसपी साक्षी वर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...