
कुल्लू- मनदीप सिंह
गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 11 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस समारोह कोविड नियमों का पालन करते हुए सादगीपूर्ण लेकिन आकर्षक ढंग से मनाया गया। राष्ट्रीय गान के साथ मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया।
इसके उपरांत वह पुलिस, होम गार्ड, आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाईड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी दी। मुख्यातिथि प्रदेश व जिला में हुए विकास पर अपना संबोधन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
