कुलदीप सिंह पठानिया ने किया डोबाला डंगा- छम्बर सम्पर्क सड़क का शिलान्यास

--Advertisement--

तुणूहट्टी- रोणी संपर्क मार्ग पर बस सेवा का परिचालन होगा शुरू, लगातार पेयजल आपूर्ति के लिए व्यय होंगे 24 लाख 

चम्बा/तुणूहट्टी, 8 फरवरी – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज पंजाब राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र कटोरी बंगला के डोबाला डंगा से छम्बर गांव तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने गदियाड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए  कहा कि डोबाला डंगा- छम्बर संपर्क सड़क  के निर्माण कार्यों पर 66 लाख रूपयों की राशि व्यय होगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि डोबाला डंगा- छम्बर संपर्क  सड़क को इस क्षेत्र के गांव भोटन तक विस्तार देने के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निर्माण कार्य आगामी वित्त वर्ष में शुरू किया जाएगा ।

विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय निर्धारित नियमों के पूरा होने की अवस्था में राजकीय माध्यमिक विद्यालय समोतर को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने का भरोसा दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर तुणूहट्टी- रोणी संपर्क मार्ग पर बस सेवा के परिचालन को शुरू करने का आश्वासन  दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर 24 लाख रुपए की धन राशि व्यय की जा रही है। कुलदीप सिंह पठानिया ने लगातार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए ।

उन्होंने कहा कि डोबाला डंगा- छम्बर संपर्क सड़क के निर्मित हो जाने से जोहड़, गरनेडी, चलेला, छम्बर, चरमाणी, वासा, गोचर, चौँका इत्यादि गाँव की एक हजार से अधिक आबादी को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अधिक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, डीएफओ रजनीश महाजन, पुलिस इंस्पेक्टर रमन चौधरी, अधिशासी अभियंता हर्षपुरी, राकेश ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत तारागढ़ सिकंदर कुमार, तुणूहट्टी सुनीता देवी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित  रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...