कुलदीप राठौर के दिशा निर्देशों अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने प्रदेश काँग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया के अगुबाई में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ किसानों के हक में रैत्त काँग्रेस कार्यलय में बैठक की।

--Advertisement--

रैत, नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप राठौर के दिशा निर्देशों अनुसार 10-02-2020 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने प्रदेश काँग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया के अगुबाई में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ किसानों के हक में रैत्त काँग्रेस कार्यलय में बैठक की।सभी ब्लॉक् काँग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों सहित काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने किसानों के खिलाफ कृषि बिलो के विरोध में नारे बाजी की ओर किसान विरोधी  केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला ।

प्रदेश काँग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस किसानों के में केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में प्रदेश भर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हरेक विधानसभा के ब्लॉक्   काँग्रेस कमेटीया किसानों के समर्थन  में प्रदर्शन कर रही है।ओर उनके हक की लड़ाई में कंधे से कंधे मिला कर किसानों के साथ खड़ी है।

पठानिया ने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है तथा देश के अन्नदाता को भाजपा सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ा है।केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस किसानों के आंदोलन  का समर्थन करती है तथा किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर कड़कती ठंड में सड़कों पर बैठा हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की बात को सुनकर उसका हल नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अपने आपको को किसानों का हितैषी बताने वाले प्रधानमंत्री व सरकार के नुमाइंदे आज कहां छिप कर बैठे हैं। आज किसानों के साथ खड़े क्यों नहीं हैं। पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को ही बेच डाला है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता ही आज हताश-परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार ने सत्तासीन रहते हुए कभी भी किसानों के साथ अन्याय नहीं किया।

उन्होंने कहा कि अगर किसानों ने अपने हक की बात को लेकर आवाज बुलंद की, तो किसानों के साथ बैठकर कांग्रेस ने उसका हल निकाला है न कि किसानों की अबाज़ को दबाया था।पठानिया ने कहा कि आखिरकार आज किसानों की आवाज को क्यों नहीं सुना जा रहा है और उसका हल क्यों नहीं निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों द्वारा कृषि विधेयक को सही बताते हुए इसका समर्थन किया जा रहा है, लेकिन उनको मालूम नहीं है कि कृषि विधेयक क्या है।  पठानिया ने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा कांग्रेस किसानों के आन्दोल का समर्थन करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र, कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर की यह मांग

  शिमला - नितिश पठानियां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय...