कुरियर से भेजी जा रही थी चरस, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर शुरू की छानबीन

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

नशा माफिया तस्करी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है। इस बार चरस तस्करों ने चरस को छोटे-छोटे पैकेट में बंदकर इसको कुरियर के जरिए भेजा था। इसमें आ रही अजीब सी गंध पर शक हुआ। शक के आधार पर पैकेट को खोल कर देखा तो उसमें 313 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है, लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि चरस कहां के लिए सप्लाई हो रही थी किसने यह पैकेट भेजे हैं। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

उन्होंने बताया कि वीरवार को बनोंतर लेफ्ट बैंक डिलीवरी लिमिटेड शाप में कोई अनजान लड़का कुरियर करवाने के लिए 12 पैकेट छोड़ गया था। इन पैकेटों में से अजीब सी गंध आ रही हैं, जिसमें विभिन्न पार्सलों को चेक किया। इसमें 313 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...