कुफरी के पास ट्रक-निजी बस में भिड़ंत, ड्राइवर से मारपीट, सभी सवारियां सुरक्षित

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में कुफरी से आगे फागू के पास एक निजी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई. हालांकि, ट्रक की साइड बजने के बाद यह बस हाईवे किनारे जा टकराई. इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया. क्योंकि बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी.

जानकारी के अनुसार, न्यू प्रेम कंपनी की यह बस बुधवार सुबह कांगड़ा से रिकॉंगपिओ जा रही थी. इस दौरान शिमला से आगे फागू में बस और ट्रक हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए. इस दौरान बस चालक और कंडक्टर ने ट्रक के चालक  को पकड़ लिया और गालग्लौज की.

जबाव में जब ट्रक चालक ने गाली दी तो दोनों ने ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारे. घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है. गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया. हालांकि दोनों ही वाहन काफी तेज गति में थे.

जानकारी के अनुसार, एक बस सवार ने बताया कि बस हाईवे की दूसरी ओर जा टकराई. इस कारण उनकी जान बच गई. यदि बस दूसरी तरफ खाई में गिरती तो काफी नुकसान हो सकता था.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...