कुपवी में गाय का कटा सिर मिलने से सनसनी, वायरल वीडियो में गोकशी का अंदेशा…

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

शिमला जिला के कुपवी में गाय का कटा सिर मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुपवी की ग्राम पंचायत नौरा-बौरा के छिंडयारा जंगल नामक स्थान पर बुधवार दोपहर बाद कुछ युवक अपने मवेशियों को ढूंढने गए हुए थे। तभी समुदाय विशेष के अस्थाई डेरों के नज़दीक उन्हें गाय का कटा हुआ सिर दिखाई दिया।

युवकों ने गाय के धड़ को तलाशने की कोशिश में आस-पास का इलाका भी छान मारा, मगर जब कहीं पर भी अवशेष नहीं मिले तो उन्होंने गोकशी का अंदेशा जताते हुए मौके की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

आपको बताते चले की वायरल वीडियो में युवकों द्वारा ये दावा भी किया जा रहा है कि जिस स्थान पर गाय का कटा हुआ सिर मिला है उस जगह से हरिपुरधार में स्थित माँ भंगायणी देवी के मंदिर को पानी जाता है।

ऐसे में समय रहते मामले की हक़ीक़त को स्पष्ट न किए जाने की सूरत में तनाव और टकराव की स्थित के पैदा होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

उधर, पुलिस थाना कुपवी के एसएचओ राम गोपाल ने बताया कि सरसरी तौर पर मामले के बारे में उन्हें पता चला है। फिलहाल किसी ने भी इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वायरल वीडियो कौन सी जगह का है फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...