कुडावाला युवक मंडल बद्दी ने किया 23 वी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज

--Advertisement--

Image

कूड़ावाला युवक मंडल के प्रधान सचिन मेहता ने कहा कि खेलों को देंगे हर साल बढ़ चढ़कर बढ़ावा

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी के युवक मंडल कुड़ावाला ने स्टेडियम ग्राउंड मडाला मैं हर साल की तरह इस बार भी 23वीं प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। इस टूर्नामेंट को लेकर बद्दी के कूड़ावाला में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।

स्टेडियम ग्राउंड में रात के समय लगी लाइटों से जगमंगाते स्टेडियम में एक अलग ही रोचक बॉलीबॉल मैच देखने को मिला। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन अलग-अलग क्षेत्रों से आए मुख्य अतिथियों द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने युवक मंडल कुड़ावाला को दान राशि देकर भी आगे बढ़ने की हिम्मत दी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विजय चंदेल इलेक्ट्रॉनिक जनरलिज्म प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल ने बच्चों के बीच एक मैसेज बोल करके कहा कि यह स्थिति वर्तमान दौर में मोबाइल ने पैदा कर दी है। आज के समय में मोबाइल ने सब कुछ गड़बड़ कर दिया।

इसके कारण बच्चे मैदान से कट गये, जिसके कारण बच्चों को कई प्रकार की बीमारीयों ने घेर लिया है, यही कारण है आज पुराने दौर के खेल बच्चे भूल चुके हैं।

वही दूसरे मुख्यअतिथि गुरमेल चौधरी ने यह भी कहा की आज के दौर में इस प्रकार के कई आयोजन होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम में अन्य मुख्य अतिथियों ने भी अपने अपने विचार रखे हिमाचल के इस टूर्नामेंट में हिमाचल हरियाणा, पंजाब से आई टीमों ने अपना जलवा दिखाया, विजेता टीम मैं अंडर-19 राउंड में पहुंची जीएनडीयू अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी रही, और रनर अप टीम स्पोर्ट्स क्लब पिंजोर रही।

दूसरा राउंड एक पिंड टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता टीम मधवारा रही और रनर अप टीम कौल कैथल हरियाणा रही। तीसरे राउंड मैं ओपन टूर्नामेंट में 10 टीमें पहुंची। जिसमें विजेता टीम कुर्नवाला (ए) रही और रनरअप टीम एचएसआईडीसी रही।

इंडियन टीम में खेलने वाले खिलाड़ी भी इस खेल में पहुंचे। जिनमें सुभा सिंह,गगनदीप सिंह जालंधर और एचएसआईडीसी से पारस सिंह भी पहुंचे और अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर युवक मंडल कुडावाला क्लब प्रधान-सचिन मेहता उपप्रधान-रॉबिन ठाकुर कैशियर परवीन चंदेल सचिव-बॉबी नेगी क्लब सदस्य अमरजीत रनौत, नितिन मेहता, निखिल ठाकुर भानु मेहता विशाल नेगी ,कमल चंद ,मनोज चंदेल, परवीन मेहता, जसपाल मेहता, संदीप मेहता, गुरदेव मेहता, सुखदेव मेहता, ऋत्विक नेगी, अचर सिंह, पुनीत चंदेल, हरीश चंदेल ,एएनआई चंदेल, पार्थ नेगी ,राहुल चंदेल ,लाल चंद ,संजीव मेहता, मंथन नेगी, राहुल रनौत, विकास मेहता ,सुनील रनौत, अमन मेहता, अतिविशिष्ट गण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...