कुठेड़ में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों को पुलिस ने दबौचा

--Advertisement--

चोरी किया गया समान भी किया वरामद।

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना ज्वाली के तहत कुठेड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लाखों की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों को पुलिस ने धर दबौचा है। 3 अक्टूबर को हुई इस चोरी की वारदात के बाद दुकान के मालिक शम्मी कुमार ने शिकायत पुलिस चौकी कोटला में शिकायत दर्ज करवाई थी।

जिला पुलिस नूरपुर द्धारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साक्ष्यो की गहनता से जांच कर इस मामले के आरोपीयो की पहचान करने मे सफल रही तथा दो दिन में आरोपी नवीन कुमार नब्बू पुत्र सुरेश कुमार निवासी हमरोटा, डा0 राजनगर जिला चम्बा व फतेह सिंह पुत्र प्रेम लाल गाव व डा राजपुरा तह व जिला चम्बा को कलेरा (NH-154) मे गिरफतार किया गया है। साथ ही चोरी का सामान भी वरामद कर लिया गया है।

एसपी नूरपूर अशोक रत्न के बोल

उधर, एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने बताया कि आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। उंन्होने आम जनता से अपील की हैं कि वे अपने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी योजना का असर: ई-रिक्शा बना आमदनी का मजबूत साधन

हिमखबर डेस्क जिला कुल्लू में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के...

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 2 छात्रों ने पास की जीपैट परीक्षा

हिमखबर डेस्क हमीरपुर में स्थित गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के...