कुठमां में चरस के साथ युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना गगल की टीम ने गस्त के दौरान एक युवक को 112.6 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान अखिल कुमार (21) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गगल थाना प्रभारी उधम सिंह के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए गगल थाना प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस की टीम ने ASI प्रमोद सिंह के नेतृत्व में शनिदेव मंदिर कुठमा के पास गस्त पर थी। रात 10 बजे के करीब एक युवक जो पैदल गगल की तरफ आ रहा था, वह पुलिस को देखकर पीछे मुड़ा और भागने का प्रयास करने लगा।

इस दौरान उसने अपनी जेब से कुछ निकालकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और कुठमा पंचायत प्रधान रवि कुमार की मौजूदगी में युवक द्वारा फेंकी गई चरस को बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पुलिस थाना गगल के अधिन आने वाली 31 पंचायतों को नशा मुक्त करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...