कुठमां में गरजे पठानिया, कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता को मिलेगी मूलभूत सुबिधाए

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज वीरवार सुबह कुठमां में जन जागरण के तहत कुठमां में पहुचने पर कुठमां की स्थानीय जनता ने शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया के पहुचने पर किया भव्य स्वागत।

कुठमां की जनता ने पठानिया के समक्ष स्थानीय विधायिका एव मंत्री पर भेदभाव का आरोप लगाकर कहा कि पिछले पौने पांच बर्षो में कुठमां की जनता को न ढंग से पानी, न ढंग से बिजली और न ही ढंग से सड़कों की सुविधा मिल पाई है।बल्कि इस सरकार ने आम जनता का महगाई बढ़ा कर जीना मुश्किल कर दिया है।

पठानिया ने कहा कि अब प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की तानाशाही से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। जनता हितैषी कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से हिमाचल में बनने जा रही है। अब जनता को मूलभूत सुबिधाओं से बंचित नही रहना पड़ेगा। पिछले पौने चार सालों में युवाओं का जो शोषण भाजपा सरकार ने किया है,

विरोजगार युवाओ को शोषण से भी मिलेगा छुटकारा

कांग्रेस सरकार बनते ही युवाओ के लिए कांग्रेस सरकार रोजगार के दरबाजे खोलेगी। पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में भी 15 सालो के लंबे अरसे के बाद शाहपुर की जनता कांग्रेस का बिधायक बनाने जा रही है। तभी शाहपुर की जनता का विकास होगा, जिस पर शाहपुर की जनता अपने आप पर गर्व महसूस करेंगी।

शाहपुर की जनता को किसी प्रकार की दिक्कतो का सामना नही करना पड़ेगा।युवाओ को अग्निवीर योजना में धकेल कर भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा दिया है।कांग्रेस सरकार बनते ही युवाओ के साथ न्याय होगा। आज जनता की कमर बढ़ती महगाई ओर हर खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगा कर तोड़ दी है।

आज गरीब बर्ग ओर मध्यम बर्ग अपने परिवार का पालन पोषण बहुत मुश्किल से कर रहा है।जो गैस सिलेंडर 350 रुपये से 400 रुपये में मिलता था आज बो ही सिलेंडर भाजपा की सरकार ने 1100 सो का कर दिया है। जिससे गरीब और मध्यम बर्ग दुबारा लकड़ियों को जलाने के लिए मजबूर हो गया हे।

ये रहे मौजूद

इस मोके पर पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह,पूर्व प्रधान कैलाश राणा, सोशल मीडिया सह प्रभारी विवेक राणा ,रिपन राणा,कुलजीत राणा,महिला मंडल प्रधान सुदर्शना देवी,महिला कांग्रेस उर्मिला राणा,सुनील राणा,अजय पठानिया, अमित राणा, जन्म सिंह,सतपाल राणा,भवनेश राणा,संजीव कुमार,आतिश कुमार,ज़ालिम सिंगज,पवन राणा,बाबा कटोच,कुनाल कटोच,प्रदीप कुमार,अजित कुमार ,देवा कुमार,रवि, अनमोल,आयुष, सुखदेव सिंह राणा,इशांत जम्वाल,किशोरी लाल,रुमाल सिंह,जीवन गुलेरिया,पप्पू कुमार,सुभाष नाथ,नरोत्तम राणा,पुष्पिंदर राणा,मनोरमा राणा,सुरेश राणा, सुषमा राणा,उषा राणा,सरला देवी,गुड्डी देवी रेखा देवी,ज्योति राणा,लता राणा,मीना राणा,कल्पना राणा आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...