सुंदरनगर, 18 मार्च – अजय सूर्या
हिमाचल की एक उच्च शिक्षित बेटी ने हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा पास कर HRTC में परिचालक का पद हासिल किया है। सुंदरनगर की 23 साल की बेटी बचपन से ही शिक्षिका बनना चाहती थी।इसके लिए बेटी ने उच्च शिक्षा भी हासिल की थी।
23 वर्षीय गीता ने 12वीं के बाद बीएससी और बीएड़ कर टेट के साथ सीटेट की परीक्षा को भी पास किया है। लेकिन किस्मत में कुछ और लिखा था। बेटी अभी शिक्षिका तो नहीं बन पाई लेकिन अब ये बेटी हिमाचल पथ परिवहन निगम में अपनी सेवाएं देगी। गीता देवी सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत मलोह के भदरोलु गांव की रहने वाली हैं। गीता के पिता किसान और माता गृहणी है।
बता दे कि गीता बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार रही है। 12वीं में 85 प्रतिशत अंक लेकर अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया था। वहीं मौजूदा समय में गीता देवी टीजीटी (TGT) कमीशन की तैयारी कर रही है।
गीता ने बताया कि उसका अध्यापिका बनने का सपना था, लेकिन किस्मत में कुछ और लिखा था। गीता ने इसका श्रेय अपनी माता मीना देवी व पिता हिम्मत सिंह सहित अपने अध्यापकों को दिया है।

