किलाड़ में आधा फीट से भी ज्यादा बर्फबारी, शेष दुनिया से कटा पांगी घाटी का संपर्क, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

--Advertisement--

किलाड़ में आधा फीट से भी ज्यादा बर्फबारी, शेष दुनिया से कटा पांगी घाटी का संपर्क, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

चम्बा – भूषण गूरूंग 

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मंगलवार देर रात से हुई लगातार बर्फबारी के बाद घाटी मुख्यालय किलाड़ में लगभग एक फिट के करीब ताजा हिमपात हुआ है। इसके चलते इलाके में प्रचंड शीतलहर चल रही है।

उधर,प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों की ओर न जाने का अपील की है। इसके साथ ही एडवाइजरी जारी कर दी है।

तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने बताया कि घाटी में मंगलवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पांगी में मौसम के बदलते तेवर से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

वहीं, ऊपरी चोटियों ,हुडान, भटोरी,चस्क, परमार, भटौरी में करीब एक फिट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण पांगी की अधिकतम सड़कें बंद हो गई हैं।

सुबह के समय मुख्यालय किलाड़ आए लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। बर्फबारी के कारण घाटी की एक दर्जन पंचायतों में अंधेरा छाया रहा।

पावर हाऊस साच की जगह-जगह लाइन खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं पांगी से बहार जाने वाले मार्गों में वाया कुल्लू मनाली के उदयपुर में मार्ग बाधित होने से घाटी पूरे विश्व से कटी हुई है। मौजूदा समय में घाटी के 32 संपर्क मार्ग बाधित पड़े हुए है।

उधर पांगी प्रशासन की ओर से बीआरओ, लोनिवि व बिजली बोर्ड के अधिकारियों को कड़े आदेश दिए हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...