किम्मन-बासा कुठेड़ संपर्क मार्ग की हालत खस्ता

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधीन किम्मन-बासा कुठेड़ संपर्क मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। इस मार्ग के कुछ हिस्से पर कॉल डाली है तथा कुछ हिस्से को कोलतार के बिना ही छोड़ दिया है। जहां जहां पर कोलतार डाली गई थी, वह उखड़ चुकी है तथा सड़क पर खड्डे पड़े हुए हैं।

इसी के साथ ही विभाग ने मार्ग किनारे नालियों की निकासी की थी तथा मिट्टी को सड़क किनारे फेंक दिया था। निकासी नालियों को खोदे हुए करीब 7 से 8 महीने बीत चुके हैं, लेकिन न तो मिट्टी को हटाया गया और न ही नालियों को पक्का किया गया। साथ ही इस मार्ग पर कुछ हिस्से में अभी तक कोलतार ही नहीं डाली गई।

वहीं समाजसेवी अमित गुलेरिया सहित लोगों ने कहा कि मौजूदा समय में मार्ग की हालत खड्ड की तरह हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर कोलतार डाली जाए तथा निकासी नालियों को पक्का किया जाए और जो सड़क का हिस्सा अभी तक पक्का नहीं किया गया है, उसे भी कोलतार डालकर दुरुस्त किया जाए।

उन्होंने विधायक अर्जुन सिंह लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जगतार सिंह से मांग उठाई है कि मार्ग की हालत को दुरस्त किया जाए ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।

अधिशाषी अभियंता के बोल 

वही अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह ने कहा कि उक्त मार्ग पर कोलतार डलवा कर मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा और नालियों को भी पक्का लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...